नई दिल्ली। जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी में रविवार शाम वामपंथी छात्र संगठन आइसा और हिंदूवादी छात्र संगठन एबीवीपी में हिंसक झड़प हो गई। दोनों संगठनों ने एक दूसरे पर मारपीट के आरोप लगाए हैं।
छात्र संगठनों के बीच ये झगड़ा तौर पर यूनिवर्सिटी मेस में मांसाहारी खाने को लेकर हुआ है। वामपंथी छात्र संगठनों का आरोप है कि एबीवीपी के कार्यकर्ता यूनिवर्सिटी के कावेरी हॉस्टल की मेस में मांसाहारी भोजन का विरोध कर रहे थे, लेकिन अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का कहना है कि छात्र रामनवमी की पूजा कर रहे थे जिस पर वामपंथी छात्रों ने हमला किया।
उधर वामपंथी छात्र संगठन ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन आईसा की तरफ़ से एक ट्वीट में दावा किया गया कि एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने हमला किया जिसमें कई छात्र घायल हुए हैं। छात्रों के बीच हुई झड़पों के बाद पुलिस भी पहुंच गई, छात्र संगठनों ने बताया है कि उन्होंने पुलिस से शिकायत की थी।

