गाजियाबाद। शिया वक्फ बोर्ड (Shia Waqf Board) के पूर्व चेयरमैन वसीम रिजवी (Wasim Rizvi) सोमवार को इस्लाम (Islam) धर्म छोड़कर हिंदू धर्म (Hindu Religion) अपनाने जा रहे हैं। कुरान की आयतों (Verses Of Quran) को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट (Supreme Court) में अर्जी देने वाले वसीम रिजवी आज हिंदू धर्म स्वीकार कर लेंगे।
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में गाजियाबाद (Ghaziabad) के डासना देवी मंदिर (Dasna Devi Temple) शिव शक्ति धाम के महंत यति नरसिंहानंद गिरि महाराज (Yati Narsinghanand Giri Maharaj), वसीम रिजवी को सनातन धर्म ग्रहण करवाएंगे।
बता दें कि वसीम रिजवी उस समय चर्चा में आए थे जब उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में कुरान की आयतों को हटाने के लिए अर्जी दी थी। जिसके बाद कई अल्पसंख्यक संगठनों ने उनका विरोध किया था।
इसके बाद वसीम रिजवी की किताब को लेकर भी काफी विवाद हुआ था। वसीम रिजवी गाजियाबाद के डासना देवी मंदिर हिंदू धर्म स्वीकार करेंगे।