मेरठ: बेडरूम में पत्नी ने साड़ी पहनने से मना किया तो पति ने काट दी उसकी गर्दन

meerut crime news

मेरठ । बेडरूम में कहने के बाद भी साड़ी नहीं पहनी तो गुस्साए युवक ने अपनी गर्भवती पत्नी की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी और रक्तरंजित चाकू लेकर खरखौदा थाने पहुंच गया। उसे देखकर एक बारगी तो पुलिस भी सन्न रह गई। इसके बाद आरोपी युवक ने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी की हत्या करके आया है। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर धारदार हथियार बरामद कर लिया है। आरोपी ने बताया की पत्नी से आए दिन साड़ी पहनने को लेकर झगड़ा होता था।

वारदात मेरठ के खरखौदा कस्बे के तिहाई मोहल्ले की है। यहां के निवासी विनोद कुमार की शादी नौ साल पहले पूनम 35 साल के साथ हुई थी। युवक ने पुलिस को बताया की पत्नी आए दिन झगड़ा करती थी। वह शराब पीने का भी विरोध करती थी।
युवक ने बताया की मैं पत्नी को साड़ी पहनने के लिए बोलता था, लेकिन वह घर या बेडरूम में साड़ी नहीं पहनती थी। रविवार रात युवक शराब के नशे में घर आया तो पत्नी पूनम से विवाद हो गया। जहां पत्नी ने पति के साथ गाली गलौज कर दी।

सोमवार सुबह युवक का फिर से पत्नी पूनम से विवाद हो गया। जिसके बाद युवक ने चाकू से पत्नी की हत्या कर दी। घटना के समय युवक की मां जयदेवी पड़ोस में गई थी। कमरे में खून ही खून पड़ा था, लेकिन दोनों बच्चे भी दूसरे कमरे में बताए गए। खरखौदा पुलिस युवक को लेकर पहुंची तब हत्या का पता चला। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

खरखौदा थाने में युवक रोने लगा और कहा की साहब मेरी जिंदगी तबाह हो गई। पत्नी झगड़ा करती थी उसे गुस्से में मार दिया। दो छोटे बच्चे हैं उनका क्या होगा। एसपी देहात केशव कुमार का कहना है की तहरीर के आधार पर एफआईआर दर्ज की जा रही है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पत्नी से विवाद की बात ही अभी सामने आई है।

advertisement at ghamasaana