रास्ते में झगड़ा हुआ तो पति ने पत्नी के सामने ही गोली मारकर जान दे दी

bagpat

बागपत। रमाला बराल पुसार मार्ग पर ससुराल से लौटते समय पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया।पति ने इब्राहिमपुर माजरा गांव के पास अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने सिर में गाली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल युवक को बड़ौत सीएचसी में भर्ती कराया जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

सोन्टा गांव थाना मन्सुरपुर निवासी विकास राठी 40 की जिवाना गांव में ससुराल है। रविवार को वह अपनी पत्नी के साथ अपनी ससुराल आया हुआ था। वह जब अपनी पत्नी के साथ कार से अपने गांव सोन्टा जा रहा था, जब वह बराल पुसार मार्ग पर स्थित इब्राहिमपुर माजरा गांव के पास पहुंचा तो पति पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। पति ने अपनी लाइसेंसी रिवाल्वर से अपने सिर में गोली मार ली। उसकी पत्नी ने आनन.फानन में अपने मायके जिवाना गांव में फोन कर घटना की सूचना दी।

परिजन उसे कार में लेकर बड़ौत जा रहे थे तो किसी ने थाने में फोन कर घटना से अवगत कराया। पुलिस ने जिवाना टोल प्लाजा के पास उनकी गाड़ी को रोक लिया और उसे बड़ौत सीएचसी ले गए। जहां पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी शिवदत्त का कहना है कि अभी थाने में कोई तहरीर नहीं मिली है। शव को कब्जे में लेकर बागपत मोर्चरी भेज दिया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है

advertisement at ghamasaana