विश्व स्वास्थ्य संगठन ने मंकीपॉक्स वायरस को वैश्विक स्वास्थ्य आपातकाल घोषित कर दिया है। बैठक में लंबी चर्चा के बाद WHO ने यह फैसला लिया है। मंकीपॉक्स अब तक 80 देशों में फैल चुका है। भारत में अब तक मंकीपॉक्स के 3 मामले सामने आए हैं।

वहीं अमेरिका में पहली बार मंकीपॉक्स की पुष्टि हुई है। यहां दो बच्चों में संक्रमण पाया गया है। अमेरिका के स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि कैलिफोर्निया में एक बच्चे और एक शिशु में मंकीपॉक्स की पहचान हुई है। मंकीपॉक्स अब तक 76 देशों में फैल चुका है। मंकीपॉक्स को ट्रैक करने वाले Monkeypoxmeter.com के डेटा के मुताबिक, अब तक 80 देशों में 16,886 मरीजों की पुष्टि हो चुकी है।

इनमें से यूरोप में सबसे ज्यादा 11,985 लोग मंकीपॉक्स की चपेट में आए हैं। वहीं, बीमारी से ग्रस्त टॉप 10 देशों में ब्रिटेन, स्पेन, अमेरिका, जर्मनी, फ्रांस, पुर्तगाल, कनाडा, नीदरलैंड्स, इटली और बेल्जियम शामिल हैं।