बिजनौर। नजीबाबाद थाना क्षेत्र के गांव अलीपुरा में नजाकत ने चाकू घोंपकर अपनी पत्नी सायबा की हत्या कर दी। कुछ दिन पहले भी दोनों के बीच विवाद हुआ था।
गांव अलीपुरा निवासी नजाकत ने नशे की हालत में सोमवार की रात करीब 11 बजे घर में अपनी पत्नी सायबा (45 वर्ष) पर चाकू से हमला कर दिया। शोर सुनकर आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर सीओ नितेश प्रताप सिंह, थाना प्रभारी धीरज सोलंकी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
पुलिस ने घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र समीपुर भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने आरोपी नजाकत को गिरफ्तार कर लिया। नजाकत का अपनी पत्नी से कुछ दिन पहले ही झगड़ा हुआ था। नजाकत ने अपनी को तलाक है बोला और कलियर शरीफ चला गया था। कलियर शरीफ से लौटने के बाद नजाकत ने घटना को अंजाम दिया।

