नई दिल्ली। सदर बाजार तेलीवाड़ा चौक पर पंडित महासिंह कंपलेक्स को मेट्रो द्वारा 198 में दुकानों को सील कर दिया गया था जिसको लेकर फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के सदस्यों ने मेट्रो अधिकारियों के साथ बैठक कर व्यापारियों की समस्या को उनके समक्ष रख इसको देखते हुए मेट्रो ने बिल्डिंग का इंजीनियरों से सर्वे कराकर जांच कराई जिसके बाद शनिवार को दुकानों पर लगी हुई सील खोल दी गई और मार्केट पूरी तरह से खुल गई।
इसी कड़ी में मानसिंह कंपलेक्स के व्यापारियों ने फेडरेशन के सदस्यों का सम्मान समारोह रखा जिसमें फेडरेशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा, अध्यक्ष राकेश यादव, महासचिव राजेंद्र शर्मा, कमल कुमार व कोषाध्यक्ष दीपक मित्तल का स्वागत किया।
इस अवसर पर परमजीत सिंह पम्मा व राकेश यादव ने कहा फेडरेशन का मकसद हमेशा व्यापारियों के हितों की आवाज उठाना और व्यापारियों की समस्या को हल करना होता है।जिसको लेकर वह समय-समय पर अधिकारियों व नेताओं से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते रहते हैं। इसको लेकर सभी व्यापारियों का सहयोग जरूरी है।
पम्मा व राकेश यादव ने बताया अभी भी कुछ दुकान मेंन रोड की जो सील हुई पड़ी है उनको लेकर भी मेट्रो के अधिकारियों के साथ हमारी चर्चा जारी है। जिसे जो बिल्डिंग सही है उनकी दुकान जल्द से जल्द खुल सके। इस अवसर पर पंडित महासिंह कंपलेक्स के तरूण कौशिक, सौरभ गुप्ता, अमनदीप सिंह, इंदर सिंह नुरुल,धीरेंद्र कुमार, मेघा कौशिक, विनोद जैन, अक्षय सहित सैकड़ो व्यापारी उपस्थित थे।

