हलाला के नाम पर होटल में महिला से सामूहिक दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Halala, nikah, muslim, shariyat, gangrape,

मेरठ। टीपीनगर के एक होटल में शनिवार रात हलाला के बहाने एक महिला को बुलाकर बागपत के मिलाना गांव निवासी रिसायत और उम्मेद ने सामूहिक दुष्कर्म किया। महिला की शिकायत पर पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता को होटल में ले जाने वाला मौलाना फरार है। मेडिकल में दुष्कर्म की पुष्टि के बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है।

लिसाड़ीगेट इलाके के एक दंपती के बीच काफी समय से विवाद चल रहा था। छह महीने पहले दोनों के बीच तलाक हो गया। कुछ दिन बाद ही फिर बातचीत शुरू हो गई और दोनों ने दोबारा घर बसाने का फैसला लिया। महिला ने अपने पूर्व पति के जानकार मौलाना सरफराज से इसके लिए संपर्क किया। सरफराज ने महिला को बताया कि उसे पहले किसी अन्य युवक से निकाह कर तलाक लेना होगा। उसी के बाद वह अपने पूर्व पति से दोबारा निकाह कर सकेगी। मौलाना ने कहा कि वह निकाह और फिर तलाक के लिए बागपत के रियासत और हाफिज उम्मेद को बुला लेंगे।
शनिवार देर रात मौलाना महिला को बाइक पर बैठाकर एनएच-58 बाईपास के एक होटल में छोड़ आया। आरोप है कि रात में रियासत और उम्मेद ने महिला के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गए। दुष्कर्म पीड़िता ने अपने मौसेरे भाई को फोन पर सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने महिला की मेडिकल जांच कराई।

advertisement at ghamasaana