रूसी हमले में महिला ने गंवा दिए दोनों पैर, पति के साथ किया जमकर डांस, देखिए प्यार की मार्मिक दास्तान

rusia and ukrain

कहते हैं प्यार में बड़ी ताकत होती है और नफरत बहुत कमजोर होती है। कुछ ऐसा ही रूस उक्रेन युद्ध में देखने को मिला। लैंडमाइन ब्लास्ट में अपने दोनों पैर गंवाने वाली यूक्रेन की एक नर्स ने अपने पति के साथ पहली बार डांस का वीडियो शेयर किया है। जिसने भी ये वीडियो देखा उसकी आंखों से आंसू छलक पड़े । दिल को छू लेने वाला ये वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

यूक्रेन के लवीव के एक अस्पताल के वार्ड में नवविवाहित जोड़ा ओक्साना बालंदिना और विक्टर वासिलिव ने शादी के बाद अपना पहला डांस का वीडियो शेयर किया है। 27 मार्च को जब ये कपल यूक्रेन के लुहान्स्क इलाके में लिसिचांस्क स्थित घर जा रहा था, तभी नर्स बालंदिना रुसी हमले की चपेट में आ गईं। बालंदिना कहती हैं कि जब ब्लास्ट हुआ, तब मैं सिर्फ इतना चिल्ला ही पाई कि हनी देखो! उसने मेरी तरफ देखा तो मैं जमीन पर उल्टे मुंह पड़ी थी। मेरे सिर में गंभीर चोट पहुंची थी। दम घुट रहा था, सांस लेना मुश्किल हो रहा था, जबकि पीछे चल रहे वासिलिव सुरक्षित बच गए थे। बालंदिना ने कहा कि यह पूरा घटनाक्रम एक मिनट के अंदर हुआ।

वासिलिव कहते हैं कि ओक्साना बहुत मजबूत है। वह बेहोश नहीं हुई, मैंने ओक्साना को देखा तो डर गया। समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। इसके बाद उसको लेकर ओक्साना को लेकर अस्पताल पहुंचा। एक महीने तक उसका इलाज चला। डॉक्टर्स ने बहुत कोशिश की, आखिर में डॉक्टर्स को उसके उसके दोनों पैर और बाएं हाथ की चार उंगलियां काटनी पड़ीं। वासिलिव कहते हैं कि उन दिनों में से कई रोज एक अंधेरी जगह में बिताए। वासिलिव कहतें हैं कि यह मेरे प्यार की ताकत है कि ओक्साना मेरे साथ। मुझे इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वह किस तरह है। मैंने उससे जीवन भर साथ निभाने का वादा किया है और मैं यह जरूर करूंगा।

advertisement at ghamasaana