कॉमनवेल्थ गेम्स में रेसलर का शानदार प्रदर्शन, तीन स्वर्ण सहित छह पदक जीते

Wrestler sakshi malik

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 के आठवें दिन भारतीय खिलाड़ियों ने शाानदार प्रदर्शन किया। खासकर पूरा दिन रेसलर के नाम रहा। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन गोल्ड समेत छह मेडल हासिल किए। वहीं महिला रेसलर साक्षी मलिक भी गोल्ड जीतने में सफल रहीं। साक्षी मलिक ने वूमेन्स  62 किलो भारवर्ग के फाइनल में कनाडा की एना गोडिनेज गोंजालेज को बाय फॉल के जरिए 4.4 से शिकस्त दे दी।

पहले राउंड में साक्षी के खिलाफ एना गोंजालेज ने दो बार टेक डाउन के जरिए दो.दो प्वाइंट हासिल करते 4.0 की बढ़त ले ली थी। उस समय लग रहा था कि मुकाबला साक्षी मलिक के हाथ से निकल सकता है, लेकिन 29 साल की साक्षी ने दूसरे हाफ में शानदार वापसी करते हुए शुरुआत में ही और टेकडाउन से दो अंक लिए और फिर बेहतरीन दांव लगाते हुए कनाडाई खिलाड़ी को पिन कर गोल्ड मेडल जीत लिया। गोल्ड जीतने के बाद साक्षी मलिक अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाईं और पोडियो पर मेडल सेरमनी के दौरान उनकी आंखें नम थीं।

advertisement at ghamasaana