युवक की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या

sharp weapon

हरिद्वार। जिले के गांव एककड खुर्द में मंगलवार की रात एक युवक की गला रेत कर हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव नाले की पुलिया के नीचे से बरामद किया है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर रात में ही उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मरने वाले के परिजनों ने हत्या की आंशका जताते हुए पुलिस को तहरीर दी है।

गांव एककड खुर्द निवासी इस्तकार उम्र 35 वर्ष की गांव के नजदीक नाले के पास बीती रात गला रेत कर हत्या कर दी है। उसके घर नहीं आने के बाद परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। परिजनों की तलाश के दौरान उसकी बाइक गांव के नजदीक नाले पर खड़ी मिली। उसका शव पास ही पुलिया के नीचे पड़ा था।

ग्रामीणों मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुची पुलिस ने शव को पुलिया के नीचे से निकालने के बाद पंचनामे की कार्रवाई करते हुए उसे जिला अस्पताल की मोर्चरी में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि युवक का गला धारदार हथियार से रेता गया है। मृतक के परिजनों ने मामले में अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी है। उनका कहना है कि युवक ट्रैक्टर ट्राली से मिट्टी ढुलाई आदि का कार्य करता था। रात लगभग 9 बजे घर से निकला था।

देर रात तक जब वह घर नहीं लोटा और उसका फोन बन्द भी बंद आ रहा था। उसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने उसकी तलाश शुरू की। तहरीर के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। एसओ पथरी रविन्द्र कुमार का कहना है कि युवक का गला रेता गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

advertisement at ghamasaana