गोशाला से 310 गोवंश लापता, समिति के पदाधिकारियों पर ही आरोप, थाने में दी तहरीर

बिजनौर। स्योहारा के गांव अमीनाबाद की गोशाला के संचालक बाबा प्रेमनाथ ने गोशाला चला रही समिति के पदाधिकारियों पर भी 310 गोवंश गायब करने का आरोप लगाते हुए पुलिस को तहरीर दे दी। इसे लेक पुलिस में हड़कंप मच गया।

मामले की जांच पड़ताल हुई तो पुलिस ने दावा किया कि मामला गोशाला की जमीन के विवाद है। जिन पर आरोप है, उन्होंने अधिकांश गोवंश दूसरी गोशालाओं में भेज दी थी। कुछ गोवंश ग्रामीणों को दिए गए थे। हिंदू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी डॉक्टर एनपी सिंह ने कार्यकर्ताओं के साथ मामले में जांच कर कार्रवाई की मांग की हैं।

गांव अमीनाबाद में निराश्रित गोवंश को बचाने के लिए बाबा प्रेमनाथ ने गोशाला का संचालन शुरू किया था। मंगलवार की शाम बाबा प्रेमनाथ ने हिंदू युवा वाहिनी मंडल प्रभारी डा. एनपी सिंह और कार्यकर्ताओं के साथ थानाध्यक्ष को गोशाला से 310 गोवंश गायब होने तहरीर दी। बाबा ने शिकायती पत्र में गांव के ही कुछ लोगों पर गोशाला की जमीन हड़पने का प्रयास करने का भी आरोप लगाया है।

हिंदू युवा वाहिनी मंडल अध्यक्ष डा. एनपी सिंह ने एक सप्ताह के भीतर मामले में कार्यवाही नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। थानाध्यक्ष आशीष तोमर का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अभी तक की जांच में सामने आया है कि कमेटी के कुछ पदाधिकारियों ने यहां बाढ़ का पानी आने का हवाला देते हुए अधिकांश गोवशं दूसरी छोछरीमोड़ की गोशाला में शिफ्ट करा दिए थे। इसके अलावा बाकि गोवंश ग्रामीणों को पालने के लिए दे दिए थे। यह मामला गोशाला की जमीन को लेकर है। आगे की जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। एसपी बिजनौर डा.धर्मवीर सिंह ने बताया कि इस मामले की जांच कराई जा रही है।

advertisement at ghamasaana