Twisha Sharma Case: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, CBI को सौंपा गया मामला

twisha sharma

नई दिल्ली। ट्विषा शर्मा मौत मामले में सोमवार को Supreme Court of India ने अहम सुनवाई करते हुए जांच को Central Bureau of Investigation (CBI) को सौंपने का रास्ता साफ कर दिया। भारत के मुख्य न्यायाधीश की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने कहा कि मामले में निष्पक्ष जांच को लेकर सवाल उठ रहे थे, इसलिए अदालत ने स्वत: संज्ञान लेते हुए सुनवाई शुरू की थी।

सुप्रीम कोर्ट ने टिप्पणी की कि यह धारणा बन रही थी कि मामले की जांच निष्पक्ष तरीके से नहीं हो रही है, क्योंकि मृतका के पति पेशे से वकील हैं और उनकी सास पूर्व जिला जज रह चुकी हैं। अदालत ने कहा कि मामले की पारदर्शिता और निष्पक्षता सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र एजेंसी से जांच आवश्यक है।

अदालत ने यह भी कहा कि Madhya Pradesh High Court पहले ही दूसरे पोस्टमार्टम का आदेश दे चुका है और वह प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। साथ ही राज्य सरकार ने भी मामले को सीबीआई को ट्रांसफर करने की सिफारिश की है।

सुनवाई के दौरान सॉलिसिटर जनरल Tushar Mehta ने अदालत को बताया कि सभी जरूरी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं ताकि जांच तुरंत सीबीआई को सौंपी जा सके।

सुप्रीम कोर्ट ने पीड़ित परिवार, आरोपियों और संभावित गवाहों से अपील की कि वे मीडिया या सार्वजनिक मंचों पर बयान देने से बचें और अपनी बात जांच एजेंसी के सामने रखें। अदालत ने मीडिया से भी संयम बरतने की सलाह देते हुए कहा कि जांच के अधीन मामलों में संभावित गवाहों या आरोपियों के बयान प्रसारित करने से जांच प्रभावित हो सकती है।

advertisement at ghamasaana