Bagpat News : चंद्रपाल की हत्‍या में आरोपी के एनकाउंटर पर अड़े परिजन

bagpat murder

बागपत। बड़ौत के हिलवाड़ी में मैकेनिक चंद्रपाल की हत्या के मामले में मंगलवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। पोस्टमार्टम के बाद जैसे ही चंद्रपाल का शव गांव पहुंचा, परिजनों और ग्रामीणों ने अंतिम संस्कार करने से मना कर दिया।

ग्रामीण मौके पर जिलाधिकारी को बुलाने की मांग पर अड़ गए।सोमवार को हिलवाड़ी निवासी मैकेनिक चंद्रपाल की हत्या कर दी गई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार कूलर ठीक करने के रुपये लेने को लेकर विवाद हुआ था, जिसके बाद आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।

घटना से गांव में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों ने हत्यारोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आरोपी का एनकाउंटर किए जाने की मांग उठाई। वहीं मृतक के परिवार को न्याय दिलाने के लिए ग्रामीणों ने मृतक की पत्नी को सरकारी नौकरी और 50 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग भी प्रशासन के सामने रखी।मौके पर भारी संख्या में ग्रामीण एकत्र रहे। तनावपूर्ण स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है। प्रशासनिक अधिकारी ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहे हैं।

advertisement at ghamasaana