दून शहर में 4000 स्ट्रीट लाइटों से कई इलाकों का अंधेरा होगा दूर

dehradun news

देहरादून। नगर निगम के 100 वार्डों में अंधेरे में पड़ी गलियों या जिन इलाकों में स्ट्रीट लाइट पोल नहीं हैं तो वहां अब इलाकों रोशनी से जगमग करने का काम शुरू होगा। शहर में करीब 4000 पोल और इतनी संख्या में स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। इस बाबत सोमवार को पोल और स्ट्रीट लाइट वितरण यानी इस काम का शुभारंभ मेयर सौरभ थपलियाल ने किया।

शहर को बेहतर प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षित वातावरण प्रदान करने की दिशा में सोमवार को नगर निगम परिसर में नए चार हजार पोल और चार हजार नई स्ट्रीट लाइट पोल का शुभारंभ मेयर सौरभ थपलियाल ने पार्षदों की मौजूदगी में किया। इस अवसर पर मेयर सौरभ थपलियाल ने कहा कि नगर निगम देहरादून शहर को स्वच्छ, सुंदर, सुरक्षित एवं सुविधायुक्त बनाने के लिए लगातार काम कर रहा है। बेहतर पथ प्रकाश व्यवस्था से शहर की सुंदरता बढ़ने के साथ ही रात के समय आमजन, महिलाओं एवं वरिष्ठ नागरिकों की सुरक्षा को भी मजबूत करेगी। मेयर ने ये भी कहा कि इस व्यवस्था से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा दुर्घटनाओं एवं असामाजिक गतिविधियों पर भी नियंत्रण लगाने में सहायता मिलेगी। मेयर थपलियाल ने कहा कि नगर निगम का लक्ष्य प्रत्येक वार्ड तक समान रूप से मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना है और इसी उद्देश्य के तहत यह महत्वपूर्ण योजना धरातल पर उतारी जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सभी वार्डों में स्ट्रीट लाइट पोल लगाने का कार्य गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूरा किया जाए, ताकि शहरवासियों को जल्द इसका लाभ मिल सके। कार्यक्रम के दौरान मौजूद जनप्रतिनिधियों और जनता ने नगर निगम की इस पहल की सराहना करते हुए इसे शहर के विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। इस अवसर पर तमाम पार्षदों के अलावा अधिकारी शामिल रहे।

12 करोड़ का है बजट, जरूरत के हिसाब से लगेंगी लाइटें

चार हजार बिजली के पोल और चार हजार लाइटें और इसमें तार और स्विच आदि को जोड़कर इसका बजट 12 करोड़ का बताया गया है। इसके लिए पूर्व में टेंडर हुए थे। टुकड़ों में टेंडर किए गए थे, ताकि बोर्ड फंड से ये काम हो सके और शासन की अनुमति की जरूरत नहीं पड़े। कार्यक्रम में नगर आयुक्त नमामी बंसल नहीं आयी, कारण उनका हाल में ट्रांसफर हो गया है। वहीं नए नगर आयुक्त आलोक पांडेय ने भी चार्ज नहीं लिया। ऐसे में लाइटों का शुभारंभ मेयर की मौजूदगी में कर दिया गया। नगर निगम परिसर में टैंट लगाकर कार्यक्रम किया गया।

गर्मी काफी थी और इससे टैंट के अंदर गर्मी काफी रही। वहीं नगर निगम का टाउन हॉल भी है, लेकिन यहां पर कार्यक्रम चल रहा था और वहीं नगर निगम का अपना सभागार भी है, लेकिन यहां पर जनगणना को लेकर ट्रैनिंग कार्यक्रम चल रहा था। पर कार्यक्रम को आनन-फानन में किया गया। ये कार्यक्रम गर्मी के चलते आज या कल टाऊन हॉल में भी किया जा सकता था, ताकि लोगों के लिए राहत रहती।

वहीं 12 करोड़ के बजट से 4000 बिजली के पोल और चार हजार लाइटों का वितरण वार्डो में जरूरत के हिसाब से होगा, ये जानकारी पथ प्रकाश अनुभाग के स्तर पर बतायी गई है, कारण शहर में तमाम आउटर वार्ड हैं, जहां पर स्ट्रीट पोल नहीं है। जैसे कि बालावाला, बंजरावाला, मोथरोवाला, नकरौंदा, कुंआवाला, रायपुर से सटे इलाके, नवादा, आरकेडिया, नथुवावाला आदि इलाके शामिल हैं।

advertisement at ghamasaana