गाजियाबाद में 17 वर्षीय हिंदू छात्र की चाकू मारकर हत्या, तीन युवक गिरफ्तार

surya murder

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के खोड़ा थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय छात्र सूर्या प्रताप चौहान की चाकू मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है मुस्लिम युवकाें ने बकरीद के बहाने उसे बुलाया और बकरा काटने की छूरी से उसकी जान ले ली। पुलिस ने इस मामले में तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, सूर्या प्रताप चौहान को उसके परिचित असद ने फोन कर चौधरी स्कूल के पास स्थित एक गली में बुलाया था। आरोप है कि वहां पहले से मौजूद असद और उसके साथियों ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमले में गंभीर रूप से घायल सूर्या को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

मृतक के बड़े भाई यश की शिकायत पर खोड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई टीमों का गठन किया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

परिजनों का आरोप है कि घटना के पीछे पुरानी रंजिश थी। वहीं, मृतक के दोस्तों ने दावा किया है कि हमला पूर्व नियोजित था। हालांकि पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

मृतक की मां ने मुख्यमंत्री से आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कहा कि उनके बेटे को न्याय मिलना चाहिए और दोषियों को सख्त सजा दी जानी चाहिए।

इस बीच, इलाके में तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए पुलिस सतर्क है। स्थानीय लोगों और विभिन्न संगठनों ने भी घटना पर नाराजगी जताई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी और किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

एसीपी इंदिरापुरम ने बताया कि हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा आरोपियों की तलाश में लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किए जाने की उम्मीद है।

advertisement at ghamasaana