मेरठ में डीएम कार्यालय में तैनात क्लर्क की नहाते-नहाते हो गई मौत

meerut news

मेरठ l कलक्ट्रेट में कार्यरत एक सीनियर क्लर्क की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इंग्लिश रिकॉर्ड कीपर (ERK) विभाग में तैनात ईशांत सिंह (29) की बाथरूम में नहाते समय अचानक तबीयत बिगड़ गई। जैसे ही उन्होंने अपने ऊपर पानी डाला, वे दर्द से तड़पते हुए फर्श पर गिर पड़े। उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

घटना मंगलवार सुबह की है। ईशांत सिंह मेरठ सदर तहसील के पीछे स्थित स्टाफ क्वार्टर में पत्नी प्रेरणा के साथ रहते थे। सुबह नहाने के लिए गए थे, तभी यह हादसा हुआ। काफी देर तक जब वे बाहर नहीं आए तो पत्नी ने पड़ोसियों की मदद से दरवाजा खुलवाया। बाथरूम में वे बेसुध हालत में पड़े मिले। पत्नी प्रेरणा के अनुसार, ईशांत ने कराहते हुए कहा, “मेरे सीने में तेज दर्द हुआ और मैं गिर गया। परिजनों के मुताबिक, रविवार रात भी उन्हें सीने में दर्द की शिकायत हुई थी, जिसके बाद उन्होंने ईसीजी कराई थी। हालांकि, रिपोर्ट सामान्य आई थी।

ईशांत की उम्र मात्र 29 वर्ष थी और वे 22 जुलाई को अपना 30वां जन्मदिन मनाने वाले थे। 29 जून को उन्होंने अपनी शादी की पांचवीं सालगिरह मनाई थी। उनके माता-पिता का पहले ही निधन हो चुका है। मां की मृत्यु के बाद compassionate grounds पर ही उन्हें कलक्ट्रेट में नौकरी मिली थी। अब परिवार में उनकी पत्नी प्रेरणा अकेली रह गई हैं। उनकी हालत बेहद खराब है और पूरे विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।


ईशांत की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु का वास्तविक कारण पता चल सकेगा l मेरठ कलेक्ट्रेट में ईशांत सिंह को एक ईमानदार और जिम्मेदार कर्मचारी के रूप में जाना जाता था। उनके निधन से सहयोगियों में गहरा दुख है।

advertisement at ghamasaana