meerut news लुकाधड़ी गांव के जंगल में किसान की गला काटकर हत्या

meerut crime news

मेरठ। meerut news हस्तिनापुर थाना क्षेत्र के लुकाधड़ी गांव के जंगल में एक किसान की गला रेतकर बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रवि के रूप में हुई है, जो गांव में ही खेतीबाड़ी करता था। मंगलवार सुबह जब ग्रामीण जंगल की ओर गए तो वहां खून से लथपथ शव पड़ा मिला। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

परिजनों का कहना है कि रवि का किसी से कोई विवाद नहीं था, लेकिन पुलिस कई एंगल से मामले की जांच कर रही है। हत्या के पीछे रंजिश की आशंका जताई जा रही है, वहीं पुलिस यह भी पता लगा रही है कि कहीं शराब के नशे में किसी विवाद के चलते वारदात को अंजाम तो नहीं दिया गया।

ग्रामीणों ने पुलिस से जल्द से जल्द हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, और गांव में भय का माहौल बना हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस कई बिंदुओं पर जांच कर रही है और जल्द ही हत्यारों को पकड़ने का दावा कर रही है।

advertisement at ghamasaana