दो बहनों की बरात से कुछ घंटे पहले तीसरी बहन की मौत, मातम में बदली खु​शियां

saharanpur news

सहारनपुर। शादी में लाइटिंग के लिए झालर लगाते वक्त छज्जा गिरने से 16 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि बिजली मिस्त्री और एक पडोसी घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। छोटी बहन की मौत से दो बड़ी बहनों की शादी की खु​शियां मातम में बदल गई। सोमवार सुबह दोनों बहनों की बरात तो आई, लेकिन सादगी से निकाह की रस्में शुरु की गई।

छुटमलपुर में हलवाना रोड पर फ्रेंडस कालाेनी में बुद्वु पुत्र मुनीर का घर है। बुद्वु की पांच साल पहले मौत हो चुकी है। उसकी दो बेटियों हीना और इरम की सोमवार को शादी थी। शादी की खुशी में रविवार की रात नौ बजे बिजली मिस्त्री रा​शिद पुत्र इलियास और एक पडोसी जियाउर्रहमान पुत्र दिलशाद दरवाजे के ऊपर डाले गए छज्जे पर खड़े होकर लाइटिंग के लिए झालर लगा रहे थे। छज्जे के नीचे बुद्वु की तीसरे नंबर की बेटी बुशरा 16 खड़ी थी।

इसी दौरान छज्जा उसके ऊपर आ गिरा। बुशरा छज्जे का मलबा सिर में लगने से गंभीर रुप से घायल हो गई। रा​शिद और जियाउर्रहमान भी घायल हो गए। तीनों को परिजन आनन-फानन में लेकर कस्बे के एक निजी अस्पताल में पहुंचे। जहां बुशरा को मृत घो​षित कर दिया गया। जबकि बाकि दोनों का उपचार चल रहा है।

बुशरा की मौत से शादी वाले घर में कोहराम मच गया। विधवा मां और दुल्हन बनी बहनों का रो-रोकर बुरा हाल था। देर रात दो बजे बेहद गमगीन माहौल में बुशरा को सपुर्दे खाक कर दिया गया। सोमवार को बेहद सादगी के साथ एक बहन की बरात रायपुर और दूसरी की ​खिड़का संसारपुर से आई। इसके बाद निकाह की रस्में शुरु की गई।

advertisement at ghamasaana