मुजफ्फरनगर। बारातियों से भरी बस दिल्ली.पौढ़ी राजमार्ग पर गांव किठौड़ा के पास गन्ने के ट्रॉले से टकरा गई। जिसमें बस चालक की मौत हो गई, जबकि करीब 42 बाराती घायल हो गए हैं। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया।

जिले के भोपा निवासी गगन की शादी रामराज होनी थी। बुधवार को बारात बस से भोपा जा रही थी। बारातियों की बस जैसे ही किठौड़ा गांव के पास पहुंची कि बस की स्टेयरिंग फेल हो गई। जिससे अनियंत्रित होकर बस टिकौला चीनी मिल में गन्ना उतारकर आ रहे ट्रैक्टर.ट्रॉले टकरा गई। चाीख पुकार सुनकर आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।
मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। घायलों को जानसठ अस्पताल में ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने चालक मृत घोषित कर दिया, जबकि बस में सवार 42 बराती घायल हुए हैं।
