लखनऊ। राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके हजरतगंज में एक होटल लेवाना में सोमवार सुबह भीषण आग लग गई। जिसमें कई लोग फंस गए। मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं। बताया जा रहा है कि इसमें चार लोगों की मौत हो गई, जबकि कई लोगों की हालत खराब है। प्रदेश के उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

बता दें कि सोमवार सुबह करीब साढ़े सात बजे हजरतगंज के सुल्तानगंज इलाके में स्थित लेवाना होटल में आग लगी है। इससे पहले कोई समझ पाता आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने होटल में फंसे लोगों को बाहर निकाला। जिसमें कई लोग झुलस गए हैं। वहीं कई दम घुटने से बेहोश हो गए हैं। झुलसे लोगों को सिविल अस्पताल भेजा गया है।

बताया जा रहा है कि धुएं में दम घुटने से दो लोगों की मौत हो गई है। मौके 15 गाड़िया पहुंच चुकी हैं। फायर ब्रिगेड की टीम ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस बीच धुएं में दम घुटने से एक फायरकर्मी भी बेहोश हो गया। आग पर काबू पाने के लिए बुलडोजर से दीवार तोड़ दी गई है।

जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने बताया कि होटल में कुल 30 कमरे हैं, इनमें से 18 कमरों में लोग थे। 30 से 35 लोग कमरों में मौजूद थे। पहली मंजिल पर बैंक्वेट हॉल है। यहां कई लोग थे। कई लोग सुबह होटल से निकल गए थे। इस मामले में प्रदेश के उपमुख्मंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा है कि मामले की जांच की जाएगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

उत्तर प्रदेश सरकार बड़ा ऐलान
लेवाना अग्निकांड के बाद एडवाइजरी जारी की गई । राजधानी के सभी होटल,अस्पतालों की जांच होगी। इमरजेंसी एग्जिट, फायर एनओसी की जांच होगी। होटल, अस्पताल में फायर उपकरणों की जांच होगी। जिन होटलों में इमरजेंसी एग्जिट नहीं वो बंद होंगे।