बागपत के एक घर में निकला सांपों का जखीरा, परिवार में मचा हड़कंप

बागपत। लहचोड़ा गांव के एक मकान में सांपों का जखीरा मिलने से हड़कंप मच गया। परिवार के लोगो ने सर्पमित्र बुलाकर सांप पकड़वाकर तक जाकर उन्होंने राहत की सास ली है। सर्पमित्र ने बताया कि घर में 100 से भी अधिक सांप मिले हैं।

लहचोड़ा गांव में रियाजुद्दीन के मकान के मकान से 100 सांप निकलने से परिवार परिवार के लोगो मे हड़कम्प मच गया जिससे परिजनों ने रटौल से सांप पकड़ने वाले अब्दुल करीम को बुलाया और सांप को लगातार 4 दिनों तक पकड़वाए मामला यह है कि रात्रि में परिजन बाहर खाना खा रहे थे और बच्चे खेल रहे थे तभी बच्चो को फर्श पर 2 सांप के बच्चे रेंगते दिखाई दिये तो घर मे परिवार के लोगो में हड़कंप मच गया।

उसके बाद परिवार के लोगो ने दोनो सांप के बच्चो को लकड़ी से पकड़कर जंगल मे छोड़ आये बाद में देखा तो घर मे बने शौचालय के पाइप में सांप के कई बच्चे मुंह बाहर निकाल रहे हैं तो परिवार के लोगो ने रटौल में सांप पकड़ने वाले अब्दुल करीम को बुलाया । उसने रात्रि में दर्जनो सांप के बच्चो को पकड़ डिब्बे में बन्द किया यह सिलसिला लगातार 4 दिन तक चला जिसमे लगभग 100 सांप के बच्चे निकालकर डिब्बे में बन्द कर अपने साथ ले गया।

उन्होंने बताया कि गर्मी में शौचालय में नमी होने के कारण सांप अंडे दे देते हैं यह अंडे सेकड़ों में होते हैं फिर 5 दिन बाद परिवार के लोगो को शौचालय के पाइप में बड़ा सांप दिखाई दिया तो फिर रटौल से अब्दुल करीम को बुलाया गया जिसने कड़ी मस्कत के बाद बड़े सांप को पकड़ लिया, बल्कि सांप पकड़ते समय उसके हाथ मे भी काट लिया बाद में सांप को पकड़कर अपने साथ ले गया। उन्होंने बताया कि शौचालय के गड्ढे में अभी और भी सांप हो सकते हैं। वहीं परिवार के लोगो मे अभी भी भय का माहौल बना हुआ है।

advertisement at ghamasaana