लखनऊ । अलीगंज स्थित एएनएम ट्रेनिंग सेंटर में आग लग गई। जिससे वहां अफरातफरी मच गई। लोग घरों से बाहर निकल आए। मौके पर फायर ब्रिगेड भी पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
दरअसल देर रात एएनएम ट्रेनिंग सेंटर के कैंपस में लगे ट्रांसफार्मर में आग लग गई। इसी ट्रांसफार्मर के पास हॉस्टल और रिहायशी इलाका है। आग की ऊंची लपटें देख अगल बगल के लोग घरों से बाहर निकल आए।
जिससे वहां अफरातफरी मच गई। इस बीच किसी ने फायर ब्रिगेड को आग की सूचना दी। मामले की जानकारी मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंच गई। जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
