बिजनौर। नगर निवासी युवा भाजपा नेता की पत्नी के साथ मुस्लिम युवक द्वारा छेड़छाड़ करने पर हिन्दू संगठन के सेकड़ो लोगों ने थाने पहुंच कर आरोपी युवक के विरुद्ध कार्यवाही की मांग की। सूचना मिलने पर एसपी पूर्वी व सीओ ने थाने पहुंच कर कार्यवाही का आश्वासन दिया। टीम बना कर युवक की गिरफ्तारी के लिये टीम बनाई गई। लेकिन युवक फरार हो गया था।
रविवार की देर रात्रि लगभग 9 बजे नगर के एक मोहल्ला निवासी युवा भाजपा नेता भाजपा अपनी किराना की दुकान से उठ कर पूजा करने के लिये गये हुये थे। उनकी गैर मौजूदगी उनकी पत्नी किराना की दुकान पर बैठी थी तभी मुस्लिम युवक नदीम ने आकर महिला का हाथ पकड़कर बाहर खींचने का प्रयास किया।
शोर मचाने पर आये पड़ोसियों को देखकर युवक फरार हो गया। घटना की सूचना मिलने पर हिन्दू संगठन के सेकड़ो लोग थाने पहुंचे और आरोपी युवक की गिरफ़्तारी की मांग की।
सूचना मिलने पर एसपी पूर्वी धर्म सिंह मार्छल व सीओ सर्वम सिंह भी थाने पहुंचे और समझा कर शांत किया। एसपी पूर्वी के निर्देश पर थानाध्यक्ष धीरज नागर ने टीम गठित कर आरोपी के घर दबिश दी। आरोपी युवक के फरार होने पर पुलिस ने युवक की माँ को थाने लाकर बैठा दिया। रात्रि में लगभग एक बजे आरोपी युवक नदीम को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाध्यक्ष धीरज नागर का कहना है कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही शुरू की गयी है।

