सहारनपुर में मामूली विवाद में युवक की गला दबाकर हत्या, फैली सनसनी

crime

सहारनपुर। मंडी कोतवाली क्षेत्र में मामूली विवाद में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई। इसके बाद हत्यारे फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस का कहना है कि अभी मामले की तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलते ही पुलिस कार्रवाई करेगी।

पुलिस ने बताया कि खैरनगर निवासी तौसीब उल हक ने मोहल्ले में ही रहने वाले स्कूटर मिस्त्री नदीम को अपना स्कूटर बेचा था। नदीम ने पूरे पैसे स्कूटर के नहीं दिए थे इसी कारण से तौसीब ने स्कूटर उसके नाम नहीं कराया था। तौसीब देर रात बाजार से घर जा रहा था रास्ते में नदीम पक्ष ने स्कूटर नाम करने की बात कही। इसी बात को लेकर हुई कहासुनी में आरोपियों ने तोशीब उल हक की गला दबा दिया। परिजन उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पीड़ित पक्ष ने अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। पुलिस हमलावरों की तलाश में लगी है।

advertisement at ghamasaana