मुज़फ्फरनगर। नामांकन निरस्त हो जाने के बाद मीरापुर विधानसभा से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी जोगिंदर सिंह ने कलक्ट्रेट में किया आत्मदाह का प्रयास। अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़ककर आग लगाने की कोशिश की। आसपास के लोगों ने किसी तरह से उन्हें बचाया।
सोमवार को नामांकन पत्रों की जांच के दौरान विभिन्न दलों के प्रत्याशी भी पहुंचे थे। मीरापुर से प्रत्याशी बनाए गए जोगिंदर सिंह को जैसे ही यह जानकारी मिली कि उसका नामांकन कर दिया गया है तो वह हंगामा करने लगा। जोगिंदर सिंह का कहना था कि जानबूझकर उसके साथ ऐसा किया गया है। इसी दौरान उसने अपने ऊपर मिट्टी का तेल छिड़क लिया।
पुलिसकर्मियों और आसपास के लोगों ने किसी तरह जोगिंदर को पकड़ा। मौके पर हंगामे की स्थिति बन गई। डीएम चंद्र भूषण सिंह ने जोगिंदर सिंह को अपने कक्ष में बुलाकर बातचीत की है।

