बस्ती। एपीएन पीजी कॉलेज में मंगलवार को छात्रसंघ चुनाव में आदित्य विक्रम सिंह अध्यक्ष चुने गए। महाविद्यालय इतिहास में ऐसा पहली बार है कि पिता के बाद बेटे ने भी अध्यक्ष पद पर परचम लहराया हो। 1993 में एपीएन कॉलेज के छात्रसंघ में आदित्य के पिता नरेंद्र सिंह ने अध्यक्ष पद पर चुनाव जीता था। वह उस समय से सबसे लोकप्रिय अध्यक्ष माने जाते थे।
नरेंद्र सिंह बसपाई हैं। छात्रसंघ के कार्यकाल में उनकी तत्कालीन मानव संसाधन मंत्री अर्जुन सिंह व सांसद सुनील दत्त से काफी नजदीकियां रहीं। इन्हीं दोनों नेताओं की बदौलत उन्होंने महाविद्यालय में करीब 55 लाख रुपये खर्चकर तमाम विकास कार्य कराया था।
नरेंद्र ने बताया कि जब बेटा आदित्य ने चुनाव लड़ने की इच्छा जताई तो मना कर दिया। लेकिन उसकी जिद के कारण अनुमति देनी पड़ी। जिसका परिणाम बेटे ने जीत के रूप में दिया। कहा कि एक पिता के रूप में यह मेरे लिए गर्व का क्षण है।
चुनाव में आदित्य एबीवीपी के समर्थित उम्मीदवार थेए लेकिन यह एक ऐसा चुनाव रहाए जिसमें जिले के सभी दलों के वरिष्ठ नेताओं ने हिस्सा लिया। पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष अमन प्रताप सिंहए प्रमोद पांडेयए राकेश श्रीवास्तवए अमर्त्यसेन पांडेयए भूपेंद्र प्रताप सिंह रानाए ब्रजभूषण उपाध्यायए राजेश सिंह गुड्डूए गौरव सिंह और युवराज सिंह आदि ने आदित्य को बधाई दी।

