लखनऊ। सूबे के जिला बरेली से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है। यहां पति-पत्नी के झगड़े ने पत्नी की जान ले ली। पत्नी की जान लेने वाला और कोई नहीं उसका ही पति था। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। सभी पति द्वारा की गई इस खौफनाक घटना को लेकर हैरान थे। पत्नी की हत्या करने के बाद पति सीधे थाने पहुंचा और वहां उसने सरेंडर कर दिया। इलाके में चर्चा है कि अक्सर दोनों में विवाद होता था। रात को खाना बनाने को लेकर फिर से दोनों के बीच विवाद हुआ था। इससे गुस्साए पति ने पत्नी को तमंचे से गोली मार दी।
मामला भमोरा के सरदारनगर का है। जानकारी के अनुसार यहां के रहने वाले चंद्र प्रकाश शर्मा खेती किसानी करते हैं, उनके दो बेटों में छोटा बेटा संदीप शर्मा उम्र 27 वर्ष बरेली में एक सराफ की दुकान पर नौकरी करता है। चंद्र प्रकाश ने बताया कि संदीप की शादी तीन साल पहले 15 जुलाई 2019 को भुता क्षेत्र के भगनापुर निवासी राजेश पाठक की बेटी प्रेमवती उर्फ नेहा संग हुआ था।
शादी के कुछ दिनों बाद ही दोनों के बीच झगड़ा शुरू हो गया था। संदीप नौकरी करने के लिए सुबह घर से बरेली चला जाता था, वह पत्नी से सुबह जल्दी खाना बनाने की बात कहता तो वह आग बबूला हो जाती थी। दो साल पहले नेहा ने एक बेटे जन्म दिया था। बेटा होने के बाद भी पति-पत्नी में विवाद कम नहीं हुआ। गुरुवार की शाम संदीप बरेली से लौट कर घर आया उसने पत्नी से खाना बनाने की बात पूछी। पत्नी ने कहा खाना नहीं बनाया है इसे लेकर दोनों में फिर से विवाद शुरू हो गया। अलगे दिन सुबह के समय संदीप ने नेहा से खाना बनाने के लिए कहा जिस पर वह फिर से झगड़ा करने लगी।

