मीट कारोबार के बाद अब हाजी याकूब कुरैशी के अस्पताल पर कार्रवाई, लगाई सील

मेरठ। अवैध मीट कारोबार के बाद पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के अस्पताल पर भी कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बुधवार सुबह पूर्व मंत्री हाजी याकूब कुरैशी के हापुड़ रोड पर बने माय सिटी हॉस्पिटल पर डिप्टी सीएमओ डॉक्टर जावेद हुसैन एवं डॉक्टर सुधीर कुमार के नेतृत्व में सीलिंग की कार्रवाई की गई। सुरक्षा की दृष्टि से नौचंदी थाने से पुलिस फोर्स साथ रहा।

टीम में शामिल डॉक्टर सुधीर कुमार ने बताया कि यह हॉस्पिटल बिना रजिस्ट्रेशन के संचालित किया जा रहा था। वहीं सीएमओ डॉ अखिलेश मोहन का कहना है कि 2019 से अस्पताल का रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल नहीं कराया गया था। नोटिस भी दिए गए लेकिन उसका भी कोई जवाब नहीं दिया गया।

उन्होंने बताया कि और भी इस तरह के अस्पताल निशाने पर हैं, जिन्होंने रजिस्ट्रेशन को रिन्यूअल नहीं कराया गया है। अब पोर्टल पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन होता है।

advertisement at ghamasaana