लखनऊ। मेरठ के पश्चात् अब राजधानी लखनऊ में थूक कर रोटी बनाने का वीडियो सामने आया है, जिसमें ढाबे पर एक व्यक्ति थूक कर तंदूर में रोटी पकाता नजर आ रहा है। व्यक्ति की इस हरकत को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया तथा इसे वायरल कर दिया।
#Lucknow A cook along with five others was arrested from Kakori area after a video showing him spitting on food went viral. pic.twitter.com/aEaZhlmMYa
— Adeeb Walter (@WalterAdeeb) January 11, 2022
मोबाइल फोन से रिकॉर्ड इस वीडियो में नजर आ रहा कि किस प्रकार से थूक कर रोटी बनाई जा रही है। हालांकि, अब यह घटना पुलिस तक जा पहुंची है।दरअसल, यह थूक कर रोटी बनाने का वीडियो काकोरी के इमाम अली होटल का बताया जा रहा है।
इस वीडियो में व्यक्ति थूक कर तंदूर में रोटी पकाता नजर आता है। इस वीडियो पर पुलिस ने एक्शन लिया है तथा काकोरी पुलिस ने होटल मालिक याकूब तथा उसके चार कर्मचारियों को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल, वायरल वीडियो के मामले में पुलिस पूछताछ कर रही है।
इससे पहले मेरठ में थूक लगाकर रोटी बनाने को लेकर बवाल हो चूका है। ऐसे मामले लगातार बढ़ते ही जा रहें हैं। सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी है।
