Saharanpur news : हत्या कर शव बिटोड़े में जला दिया, नहीं हो सकी शव की पहचान

0 0

सहारनपुर। थाना सरसावा क्षेत्र के गांव बहलोलपुर हत्या के बाद बिटौड़े में शव जला दिया। शव इतनी बुरी तरह जल गया कि पहचानना भी मुश्किल हो रहा था, कि शव महिला का है या फिर पुरूष का। बाद में पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद बताया कि शव पुरूष का है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने के साथ ही जांच शुरू कर दी है। शव की पहचान नहीं हो सकी है।

थाना सरसावा क्षेत्र में शाहजहांपुर.नकुड़ मार्ग पर गांव बहलोलपुर के समीप सोमवार की सुबह तीन बजे ग्रामीणों ने बिटौड़ा जलता हुआ देखा। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। दमकल विभाग की टीम ने आग बुझाई तो बिटौड़े के अंदर जला हुआ शव मिला। यह देखकर ग्रामीणों के भी होश उड़ गए। पुलिस ने बिटौड़े से शव को निकलवाया, लेकिन शव इतनी बुरी तरह जल चुका था कि पहचान नहीं हो सकी। इतना भी पता नहीं लग पा रहा था कि शव महिला का है या पुरूष का। बाद में जांच की गई तो पता चला कि शव किसी पुरूष का है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इसके साथ ही पता लगाया जा रहा है कि क्षेत्र से कोई लापता तो नहीं है। इसके साथ ही घटनास्थल की तरफ जाने वाले सीसीटीवी की फुटेज पुलिस देख रही है। एसएसपी डॉ. विपिन ताडा का कहना है कि घटना की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट हा सकेगी।

advertisement at ghamasaana