शामली : अग्निपथ योजना यवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ : चौधरी जयंत

chaudhari jayant on agnipath

शामली। काबड़ौत में आयोजित युवा पंचायत में रालोद सुप्रीमो चौधरी जयंत सिंह अग्निपथ योजना को लेकर सरकार पर जमकर बरसे। उन्होंने इस अग्निवीर को युवाओं के भविष्य के साथ धोखा बताया। उन्होंने इस योजना को युवाओं का भविष्य अंधकार की ओर ले जाने वाली योजना बताया है। जयंत ने कहा कि, यदि सरकार यह योजना वापस नहीं लेती है और जिद पर अड़ जाती है तो हम तो सरकार से भी ज्यादा जिद्दी हैं।

शामली जनपद के गांव काबड़ौत में राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी जयंत सिंह युवा पंचायत को संबोधित करने के लिए पहुंचे थे। जयंत राज्यसभा सांसद बनने के बाद पहली बार शामली पहुंचे थे, जहां जयंत चौधरी ने केंद्र सरकार द्वारा युवाओं के लिए बनाई गई अग्निवीर योजना का विरोध करते हुए पंचायत में मौजूद लोगों से इसकी खामियां गिनाईं।

जयंत ने कहा कि सरकार ने किसानों के खिलाफ तीन कृषि बिल भी लाने की कोशिश की थी जिसको वापस कराने में शामली जनपद का अहम रोल रहा क्योकि शामली के गांव भैंसवाल में हुई पंचायत के बाद उठी आवाज ने सरकार को योजना वापस लेने पर मजबूर कर दिया थाण् पंचायत के बाद आंदोलन यहीं से शुरू हुआ थाण्

advertisement at ghamasaana