बलरामपुर। आजाद सेवा संगठन के गठन के साथ ही इसकी नई कार्यकारिणी की घोषणा प्रदेश संरक्षक रंजीत आजाद ने की। इसमें अजय तिवारी को कार्यवाहक प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इसके बाद अजय तिवारी ने कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों की घोषणा की।
जिले के रेहरा बाजार कस्बे में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें रंजीत आजाद ने आजाद सेवा संगठन बनाए की घोषणा की। जिसमें रंजीत आजाद इसके संरक्षक बने। इसके बाद उन्होंने अजय तिवारी को प्रदेश का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया। अजय तिवारी ने जिलाध्यक्षों की घोषणा की।
जिसमें आनंद तिवारी को बलरामपुर जिले का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। इसके बाद आनंद तिवारी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा की। इस मौके पर अजय तिवारी ने कहा कि उन्हें जो भी जिम्मेदारी सौपी गई है उसका वह पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता संगठन को एक नई उंचाई पर पहुंचाने की है और इसके लिए वह पीछे नहीं हटेंगे। इसके बाद उन्होंने संरक्षक रंजीत आजाद को धन्यवाद किया और कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों का स्वागत किया।
जिला अध्यक्ष – आनंद तिवारी
जिला उपाध्यक्ष – सौरभ सिंह
जिला संयोजक – मनीष वर्मा
कोषा अध्यक्ष – सूरज वर्मा
ब्लॉक अध्यक्ष – सूरज मिश्रा
मंत्री – अभय वर्मा
मीडिया प्रभारी – रवि वर्मा
ब्लॉक प्रभारी – अंकित मिश्रा
ब्लॉक वरिष्ठ – अध्यक्ष सुमित मिश्रा
उपाध्यक्ष – अंशुल वर्मा
संगठन मीडिया – प्रभारी दीपक वर्मा
संगठन महामंत्री – अभिषेक शुक्ला
जिला महामंत्री – सत्यम तिवारी
संयोजक – आदर्श मिश्रा
