बोले अखिलेश यादव, किसान और गरीब मिलकर करेंगे प्रदेश से भाजपा का सफाया

मुजफ्फरनगर। पूर्व मुख्यमंत्री और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि किसानों, नौजवानों के सामने संकट है। नौकरी और रोजगार नहीं है। जनता ने मन बना लिया है, यूपी में बदलाव होना तय है। किसानों और गरीबों ने तय किया है कि भाजपा का सफाया करने का काम करेंगे। 22 में किसानों का इंकलाब होगा और बदलाव होगा, कोई रोक नहीं सकता।

बुढ़ाना के डीएवी इंटर कॉलेज के कश्यप महासम्मेलन में सपा अध्यक्ष ने किसानों को पहले ही फसल की कोई कीमत नहीं मिल रही है। जिस समय तीन कानून लागू हो जाएंगे, खेत भी नहीं बचेंगे। गोरखपुर, कानपुर और फर्रुखाबाद जेल प्रकरण का जिक्र करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि पुलिस कस्टडी में सबसे ज्यादा भाजपा सरकार में लोग मारे गए हैं। भाजपा सरकार के मानवाधिकार उल्लंघन के आंकड़े निकालने चाहिए। लॉकडाउन में गरीबों को वाहन नहीं मिले। सपा की एंबुलेंस से लोग घरों तक पहुंचे। भाजपा सरकार में ऑक्सीजन के बिना लोग मर गए।

जैसी लड़ाई चौधरी चरण सिंह के साथ लड़ी थी, वैसी ही अब लड़नी होगी
पूर्व सीएम ने कहा कि इस क्षेत्र के किसानों ने चौधरी चरण सिंह के साथ खड़े होकर लड़ाई लड़ी। भाजपा सरकार में किसान ठगा गया है, फिर से लड़ाई लड़नी होगी। किसानों की आय घट गई है और महंगाई बढ़ गई। 2014 और 2017 में जब आय दोगुनी करते की बात कही तब डीजल-पेट्रोल की कीमत क्या थी। आमजनों को इसका हिसाब-किताब लगाना होगा। पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि ओमप्रकाश राजभर जब से आए हैं, तब से भाजपा के लिए लोगों ने दरवाजे बंद करने शुरू कर दिए हैं। भरोसा है कि इस इलाके से भी भाजपा के लिए दरवाजे बंद हो जाएंगे।

advertisement at ghamasaana