Breaking news : खनन माफिया हाजी इकबाल का बेटा अलीशान दिल्ली से गिरफ्तार

Alishan

सहारनपुर। खनन माफिया पूर्व एमएलसी हाजी मोहम्मद इकबाल के बेटे अलीशान को एसआईटी की टीम ने बृहस्पतिवार की रात दिल्ली के लाजपत राय नगर से गिरफ्तार कर लिया। अलीशान गैंगस्टर एक्ट में वांछित चल रहा था। इस मामले में यह तीसरी गिरफ्तारी है। अभी भी हाजी इकबाल, उनके बेटे जावेद, वाजिद व अफजाल फरार है।

हाजी इकबाल और उसके बेटों जावेद, वाजिद, अलीशान, अफजल व सहयोगी पूर्व ब्लॉक प्रमुख राव लईक, नौकर नसीम के खिलाफ मिर्जापुर थाने में गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई थी। इस मामले में राव लाइक और नसीम की गिरफ्तारी हो चुकी है।
एसपी देहात सूरज राय ने बताया कि बृहस्पतिवार की रात बेहट पुलिस और सर्विसलान्स टीम ने हाजी इकबाल के बेटे अलीशान को दिल्ली के लाजपत नगर से रात दो बजे गिरफ्तार कर लिया। उसके पास से फॉर्च्यूनर गाड़ी भी बरामद हुई है।

advertisement at ghamasaana