अजब प्यार की गजब कहानी, थाने पहुंचा युवक बोला अपने प्यार का गला घोंटकर आया हूं

Amazing story of strange love

बिजनौर। इसे आप अजब प्यार की गजब कहानी कह सकते हैं। जिसे वह जान से भी ज्यादा प्यार करता था, उसके जरा दुख से वह रो पड़ता था, अचानक ऐसा क्या हुआ कि उसे उसी का गला घोंटकर हत्या करनी पड़ी। उसने पहले अपनी पत्नी की गला घोंट दी और फिर रोता हुआ थाने पहंुच कर बोला साहब मुझे गिरफ्तार कर लो मैने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। पहले तो पुलिस भी अवाक रह गई, लेकिन बाद में उसे पकड़कर मामले की जांच शुरू कर दी।

स्योहारा क्षेत्र के गांव सदाफल में जॉनी पुत्र सोमपाल ने अपनी पत्नी प्रियंका 30 की गला दबाकर हत्या कर दी । इसके बाद वह वह खुद ही थाने पहुंच गया और पत्नी की हत्या करने की जानकारी पुलिस को दी । थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी ने हत्यारोपी पति को हिरासत में लेकर घटना स्थल का निरीक्षण किया तो घटना सही पाई गई ।

पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर मृतका का शव पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया । मृतका दस दिन बाद रविवार को ही अपने मायके कुंडा बलदाना नूरपुर से अपने ससुराल सदाफल आई थी । मृतका प्रियंका ने चार वर्ष पूर्व अपने पति दीपक की मौत के बाद देवर जोनी से शादी की थी । मृतका प्रियंका की शादी पांच वर्ष पूर्व हत्यारोपी के बड़े भाई दीपक के साथ हुई थी । शादी के एक वर्ष बाद ही प्रियंका व दीपक के बीच हुई अनबन के चलते चार वर्ष पूर्व पति दीपक ने ट्रेन से कटकर आत्महत्या कर ली थी ।

जिसके बाद प्रियंका ने अपने देवर जोनी से कोर्ट मैरिज कर लिया था । थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव चौधरी का कहना है कि हत्यारोपी जोनी के पिता सोमपाल की तहरीर पर हत्यारोपी पति दीपक के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज कर दिया गया है । हत्यारोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है ।

advertisement at ghamasaana