बस्ती। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ बस्ती के तत्वावधान में आज हरैया के पूरे बेचू में स्थित प्राथमिक विद्यालय में स्वतंत्रता का अमृत महोत्सव पर्व मनाया गया। इस मौके पर भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

प्राथमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सहायक अध्यापक विवेक कांत पाण्डेय ने कहा कि स्वतंत्रता के 75 वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है। आज एक अगस्त को देश के एक लाख से अधिक विद्यालयों में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि आज़ादी का अमृत महोत्सव के अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने अमर सपूतों का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान का नारा लगाया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहक गीत, आजादी से संबंधित देश भक्ति गीत, नाटक आदि की प्रस्तुति और मंचन किया गया ।

विवेक कान्त पाण्डेय ने बच्चों को आजादी के मायने समझाते हुए कहा कि बहुत से ऐसे भी शहीद हैं जो इतिहास के पन्नो में दर्ज नहीं हो पाए। हमारे क्षेत्र के ऐसे गुमनाम वीरों और शहीद सैनिको के बारे में हमारे बच्चों को जानना जरूरी है। स्वतंत्रता आंदोलन में समाज के सभी वर्गों ने जाति धर्म पंथ सम्प्रदाय भाषा प्रान्त के भाव से ऊपर उठकर देश के लिए बलिदान दिया था।
अपनी स्वतंत्रता को अक्षुण्ण बनाए रखने के लिए उनकी स्मृतियों को संजो कर रखना आज की पीढ़ी की जिम्मेदारी है। हमारे स्वतंत्रता सग्राम सेनानियों ने जिस प्रकार का भारत बनाने की सपना देखा था, वैसा भारत बनाने की जिम्मेदारी हमारी है। यदि हम ऐसा करने में सफल रहे तो यही उन वीर सेनानियों के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उन्होंने कहा आजादी के मायने समझाने और बच्चों के अन्दर देशभक्ति व अमर सपूतों के बलिदानों को बताने के लिए इस कार्यक्रम का का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक नईमुद्दीन, संतोष यादव, शिक्षामित्र विंध्यवासिनी, सरला देवी सहित गांव के अन्य लोग मौजूद रहे।

