मन्नतो वाले गणपति पंडाल में दर्शनों के लिए पहुंचे एंग्री मैन पम्मा

pamma

दिल्ली के महाकाल टीम की ओर से 37वां श्री गणेश महोत्सव मन्नतो वाले गणपति जी पंडाल में पश्चिमी दिल्ली के रमेश नगर में बड़ी धूमधाम से मनाया जा रहा है जिसमें काफी संख्या में भक्त जन आ रहे हैं और भजन गायक अपनी हाजिरी भर रहे हैं। साथ ही भव्य चौकी आयोजन भी किया जा रहा है सुंदर-सुंदर झांकियां भी लगाई गई है।

मुख्य रूप से फेडरेशन ऑफ सदर बाजार ट्रेड्स एसोसिएशन के चेयरमैन परमजीत सिंह पम्मा गणेश जी के दर्शन करने व आशीर्वाद लेने पहुंचे।

इस अवसर पर कमल आहूजा व भूपेंद्र कपूर ने मन्नतो वाले गणपति के सभी सदस्यों के साथ मिलकर परमजीत सिंह पम्मा का स्वागत किया। कमल आहूजा व भूपेंद्र कपूर ने बताया कि 37 वर्षों से इसी प्रकार बड़ी धूमधाम से गणेश उत्सव मनाया जा रहा है। जिसमें विभिन्न राजनीतिक, सामाजिक व धार्मिक लोग आते हैं और गणेश जी का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

advertisement at ghamasaana