एक और प्रेम कहानी का दुखद अंत, दोपहर में हुई शादी और शाम को हो गई लड़की की मौत

rampur marriage news

रामपुर। किसी प्रेम कहानी का इसे दुखद अंत नहीं हो सकता है। अपनी प्रेमिका के लिए प्रेमी सारे जमाने से लड़ गए। उनके प्यार के आगे परिजन भी मान गए और दोनों की शादी कर दी, लेकिन होने को कुछ और ही मंजूर था। दोपहर में ससुराल आई प्रेमिका की शाम को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। इसके बाद लड़की के मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाकर जमकर हंगामा किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

दरअसल रामपुर जिले के मिलक के गहलुइया गांव का रवि गंगवार दो साल से अपने मामा के घर केमरी थाना क्षेत्र के पजावा की गदइया गांव में रहता था। वहां उसके ममेरी बहन राजेश्वरी से प्रेम संबंध हो गए। इसकी जानकारी होने पर दोनों के परिवार वालों ने विरोध किया, लेकिन दोनों शादी की जिद पर अड़े थे।

घर वालों के विरोध के बावजूद दोनों चोरी छिपे मिलते रहे। इस दौरान युवती साढ़े सात माह की गर्भवती हो गई। इस पर दोनों के परिवार वालों ने शादी कराने का फैसला कर लिया। इसके बाद दोनों की रठौंडा शिव मंदिर में शादी करा दी गई। युवती अपनी ससुराल आ गई, जहां शाम को उसकी मौत हो गई।

जानकारी मिलने पर मायके वाले ससुराल पहुंच गए। उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ससुरालियों के काफी समझाने पर नहीं माने और रात साढ़े नौ बज बजे शव लेकर कोतवाली पहुुंच गए। कोतवाल सतेंद्र सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

युवती की मौत का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण स्पष्ट हो सकता है। मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

advertisement at ghamasaana