त्योहारों में एक और झटका, पेट्रोल के बाद अब बढ़े सीएनजी और पीएनजी के दाम

नई दिल्ली। लगातार बढ़ती महंगाई देश के आम आदमी की कमर तोड़ रही है। त्योहारी सीजन में पेट्रोल-डीजल के साथ अब सीएनजी-पीएनजी और एलपीजी की कीमतों में भी भारी इजाफा किया जा रहा है।

गैस की आपूर्ति करने वाली कंपनी इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड (आईजीएल) ने कई शहरों में सीएनजी-पीएनजी की कीमतों में इजाफा कर दिया है। बुधवार सुबह से ही दिल्ली-एनसीआर समेत देश के कई शहरों में सीएनजी 50 रुपये किलो महंगा हो गया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने राजधानी दिल्ली समेत कई शहरों में सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़ा दिया है। कंपनी ने ट्वीट करके कहा है कि दिल्ली में 13 अक्टूबर सुबह 6 बजे से सीएनजी की कीमत 49.76 रुपये प्रति किलो होगी. 12 दिन में दूसरी बार सीएनजी और पीएनजी के दाम बढ़े हैं।

देश की राजधानी दिल्ली के अलावा राजस्थान के अजमेर, पाली और राजसमंद में सीएनजी 65.02 रुपये प्रति किलो, यूपी के कानपुर, फतेहपुर और हमीरपुर में 66.54 रुपये प्रति किलो, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद में 56.02 रुपये प्रति किलो, मुजफ्फरनगर, मेरठ और शामली में 63.28 रुपये प्रति किलो, हरियाणा के गुड़गांव में 58.20 रुपये प्रति किलो, रेवाड़ी में 58.90 रुपये प्रति किलो, करनाल और कैथल में 57.10 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है।

advertisement at ghamasaana