मेरठ। जनपद के सरधना में भाजपा के फायर ब्रांड नेता व पूर्व विधायक संगीत सोम के खिलाफ अभद्र वीडियो वायरल करने के मामले में मुख्य आरोपी दबोचा गया। पुलिस ने आरोपी को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पूर्व विधायक संगीत सोम के खिलाफ एक आपत्तिजनक वीडियो बनाकर उसे फेसबुक पर वायरल कर दिया गया था। वीडियो को लेकर नाहली में ठाकुर समाज के लोगो ने बैठक में काफ़ी रोष जताया गया।
थाना प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण वर्मा ने बताया कि विवेचना में अतीकुर सहित कुछ अन्य लोगों के नाम सामने आए। उनसे पूछताछ करने के बाद पुलिस ने आरोपी अतीकुर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

