गोंडा। सीटू से सम्बद्ध आशा कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों की कैम्प कार्यालय सुभाष नगर में यूनियन के मण्डल अध्यक्ष मन्जू तिवारी की अध्यक्षता में बैठक हुई। संचालन जिला उपाध्यक्ष अल्का श्रीवास्तव ने किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सन्तोषी देवी ने कहा कि आशा व आशा संगिनी का मानदेय व प्रोत्साहन राशि छह माह से बाधित है। जिससे आशा पूर्ण मनोयोग से कार्य नहीं कर पा रही है। महामंत्री रेखा सिंह ने कहा कि आशा को कार्य करने के उपरान्त सभी बिन्दु का भुगतान नहीं हो पा रहा है।
टीबी, फाइलेरिया, संचारी रोग, कुष्ठ रोगी की पहचान तथा दवा खिलाने सहित कोविड.19 पर भी भुगतान बन्द हो गया। जिला उपाध्यक्ष खैरुन्निशॉं ने कहा कि टी बी मरीजों को 500 रुपया प्रतिमाह मिलना चाहिए नहीं मिला वहीं जननी सुरक्षा, मातृत्व वन्दना के लाभार्थियों का पैसा बकाया है।
यूनियन की जिला कमेटी ने निर्णय लिया है कि आशा व आशा संगिनी का समस्त पारिश्रमिक भुगतान न हुआ तो यूनियन के पदाधिकारी दो अक्टूबर को गांधी प्रतिमा के समक्ष सत्याग्रह करेगी। बैठक में ममता तिवारी, राजकुमारी यादव, ललिता कौशल, माधुरी शुक्ला, रीता सिंह, ज्योति वर्मा, साधना देवी, संगीता यादव सहित कई लोग मौजूद रहीं।

