शामली में फिर एटीएस और एनआईए की ताबड़तोड़ दबिश, चार को उठाया

ATS and NIA raid again in Shamli

शामली। कैराना कोतवाली क्षेत्र के गांव मामौर व पावटी कलां में देर रात एटीएस नोएडा और एनआईए ने ताबड़तोड़ दबिश अभियान चलाया।

गांव मामोर से पीएफआई के सक्रिय सदस्य और पिछले सप्ताह एटीएस द्वारा गिरफ्तार किए गए मौलाना साजिद के बड़े भाई मदरसा संचालक मौलाना जाहिद, छोटा भाई साबिर और गांव पावटी कलां से जिला पंचायत सदस्य परवेज के बड़े भाई जाबिर को टीम ने उठाया। गोगवान निवासी सरवर को भी टीम ने गिरफ्तार किया। टीम अभी जिले में ही है। अभी और सदस्यों की गिरफ्तारी की सूचना मिल सकती है।

advertisement at ghamasaana