शामली। कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के खिलाफ शासन और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। प्रशासन ने नाहिद की राइस मिल को कुर्क करते हुए उसे अपने कब्जा में ले लिया है।

2019 में कृषि उत्पादन मंडी समिति ने सपा विधायक नाहिद हसन की राइस मिल के नाम पर करीब 16ण्30 लाख बकाया की आरसी जारी की थी। सोमवार को प्रशासन ने पुलिस बल को साथ लेकर विधायक नाहिद हसन की राइस मिल की कुर्की करते हुए कब्जे में ले लिया। बता दें कि सपा विधायक गैंगस्टर के मामले में पहले से ही जेल में हैं। वहीं उनकी माता तबस्सुम हसन फरार हैं।