शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे युवक को टोकने पर हमला, पथराव भी किया

sharabi

मेरठ। सदर बाजार थाना क्षेत्र के चैपल स्ट्रीट में शराब पीकर अभद्रता करने पर युवक को टोका तो परिवार के लोगों पर जानलेवा हमला और पथराव किया गया।

क्षेत्र की निवासी तसलीमा ने बताया कि पड़ोसी अशरफ और आसिफ शराब पीकर हुड़दंग मचा रहे थे। इस दौरान उन्होंने विरोध किया तो वे गाली-गलौज करने लगे। आसपास के लोगों ने किसी तरह से मामले को शांत कर दिया।

आरोप है कि कुछ देर बाद युवकों ने साथियों के साथ मिलकर उनके घर पर हमला बोल दिया। घर में तोड़फोड़ करते हुए पथराव कर दिया। आसपास लोग बीच-बचाव का प्रयास किया तो उनके साथ भी अभद्रता की। सूचना पर पहुंचे पुलिसकर्मियों को देखकर आरोपी फरार हो गए।

थाना प्रभारी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर अशरफ, आसिफ और मोहनपुरी निवासी बीबू समेत छह-सात अज्ञात युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है, लेकिन अभी तक कोई हाथ में नहीं आया है।

advertisement at ghamasaana