मुजफ्फरनगर। कोर्ट में चल रहे मुकदमे में आरोपियों को उम्रकैद कराने के लिए एडीजे के परिवार पर दबाव बनाया गया। न्यायिक अधिकारी की पत्नी को कॉल कर परिवार के चार सदस्यों के अपहरण और जान से मारने की धमकी दी गई। पीडि़ता ने पुलिस से शिकायत की। थाना सिविल लाइन में आरोपी अमित जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस सुरक्षा की मांग की गई है।

अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या .14 संदीप गुप्ता की पत्नी नीरू अग्रवाल ने मुकदमा दर्ज कराया है। उन्होंने पुलिस को बताया कि वह जज कंपाउंड में रहती हैं। नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला घेरखत्ती निवासी प्रदीप जैन की ओर से दर्ज कराया गया अपहरण का एक मुकदमा उनके पति की कोर्ट में चल रहा हैए जिस फैसला सुरक्षित हो चुका है।

आरोप है कि मुकदमे के वादी प्रदीप जैन का बेटा अमित जैन मोबाइल पर लगातार फोन कर दूसरे पक्ष को आजीवन कारावास की सजा दिलाने के लिए दबाव बना रहा है। ऐसा न करने पर पूरे परिवार का अपहरण कर हत्या की धमकी दे रहा है। स्कूल से बच्चों का अपहरण कराने की धमकी दी जा रही है।

14 मार्च को धमकी के बाद पीडि़ता ने अपने पति को न्यायालय से आवास पर बुला लिया। आरेाप है कि अमित जैन भी पीछे.पीछे उनके सरकारी आवास में घुस गया और धक्का मुक्की कर दूसरे पक्ष को आजीवन कारावास की सजा न सुनाने पर धमकी दी। एसएसपी से परिवार की सुरक्षा व गनर मुहैया कराने की मांग की है। एसपी सिटी अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।