
‘बचपन का प्यार मेरा…’ गाकर रातों-रात सोशल मीडिया सेंसेशन बने सहदेव दिरदो (Sahdev Dirdo) को चारों तरफ से तारीफें मिल रही हैं। वहीं, बादशाह से बात करने के बाद अब सहदेव रिएलिटी शो ‘इंडियन आइडल 12’ (Indian Idol 12) के स्टेज तक पहुंच चुके हैं। वहीं, इस दौरान उन्होंने सबके साथ शानदार परफॉर्मेंस भी दी। सहदेव के साथ इस गाने पर ‘इंडियन आइडल 12’ के सभी कंटेस्टेंट, जज और होस्ट भी झूमते नजर आए। ये वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त चर्चा में आ गया है।
दरअसल, हाल ही में आदित्य नारायण ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें सहदेव दिरदो अपने वायरल गाने को ‘इंडियन आइडल 12’ के सेट पर गाते दिखाई दे रहे हैं।
वहीं सहदेव के आस-पास इस शो के जज अनु मलिक और सोनू कक्कड़, कंटेस्टेंट्स और होस्ट आदित्य नारायण भी खड़े नजर आ रहे हैं। वहीं, सभी एक साथ सहदेव के साथ डांस भी करते दिख रहे हैं।