बागपत। आपने अक्सर यह सुना होगा कि कार में बैठकर जा रहे लोगों को हेलमेट में चालान कर दिया गया, बाइक पर जा रहे व्यक्ति को सीट बेल्ट न लगाने पर चालान कर दिया, लेकिन यहां तो यह सही हो गई। यूपी रोडवेज की लोनी डिपो की बस में चालकों को हेलमेट लगाकर बस चलाना पड़ रहा है।
यह न सिर्फ रोडवेज बसों की दुर्दशा को दर्शाता बल्कि यात्रियों की सुरक्षा पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है। लोनी डिपो की इस बस में सामने का शीशा टूट गया था, लेकिन चालक को बस लेकर जाने की मजबूरी थी। बारिश भी हो रही थी। इस बस चालक को कुछ और नहीं सूझा तो उसने बस ड्राइव करते समय हेलमेट लगा लिया, जिससे बारिश की छींटे उसकी आंखों पर न पड़े। यह सरकार की सब कुछ ठीक चल रहा है के दावे की भी पोल खोल रहा है।
