Bagpat news साक्षी महाराज बोले, लव जेहाद की तरह हो रहा है लैंड जेहाद

Bagpat news
बागपत में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे साक्षी महाराज
0 0

बागपत। Bagpat news हल्द्वानी की घटना पर साक्षी महाराज ने कहा कि देश में एक समुदाय के द्वारा जैसे पहले लव जेहाद चलाया जा रहा था, उसी तरह से अब लैंड जेहाद चलाया जा रहा है। इस पर कार्रवाई होगी तो लोगों को परेशानी होगी ही।

साक्षी महाराज बागपत में एक कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। हल्द्वानी की घटना पर पहले तो उन्होंने बोलने से मना कर दिया, लेकिन काफी कुरेदने पर उन्होंने कहा कि अब लैंड जेहाद किया जा रहा है, जो कि लव जेहाद की तरह ही है। इसके अलावा उन्होंने चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यदि रालोद का भाजपा से गठबंधन होता है तो जयंत चौधरी के लिए यह अमृत के समान होगा। उन्होंने कहा कि रालोद और भाजपा मिलकर पश्चिमी उत्तर प्रदेश की सभी सीटों पर जीत हासिल करेंगी।

उधर, माना जा रहा है कि 12 फरवरी को भाजपा और रालोद के गठबंधन पर मुहर लग जाएगी। 12 फरवरी को चौधरी अजित की पुण्यतिथि है और इसी दिन इस बारे में फैसला लिए जाने की संभावना है। हालांकि इस दिन सीटों के बंटवारे को लेकर शायद बात न हो और इस बारे में फैसला बाद में लिया जाए, लेकिन तस्वीर काफी हद तक साफ हो चुकी है। माना ये भी जा रहा है कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न देना इसी का हिस्सा है।

advertisement at ghamasaana