बागपत। खेत में चारा लेने गए किसान को बुधवार सुबह बाइक सवार चार हमलावरों ने गोली मार दी। इसमें किसान को दो गोलियां लगी हैं। किसान को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया
गया है।

खिंदौड़ा गांव का दीपक बुधवार की सुबह करीब आठ बजे खेत में चारा लेने के लिए गया था। खेत पर एक बाइक पर सवार होकर चार हमलावर पहुंचे और दीपक को पीछे से पकडक़र गोली मारी गई। एक गोली कंधे और दूसरी गोली पेट मे लगी है। गोली की आवाज सुनकर पहुंचे अन्य किसानों ने पुलिस को सूचना दी। उसे जिला अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां से उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।